[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रातुसर में पानी की टंकी पर फंसा बंदर:तीन दिन से फंसे बंदर को सुरक्षित उतारने की मांग, वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

रातुसर में पानी की टंकी पर फंसा बंदर:तीन दिन से फंसे बंदर को सुरक्षित उतारने की मांग, वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू

रातुसर में पानी की टंकी पर फंसा बंदर:तीन दिन से फंसे बंदर को सुरक्षित उतारने की मांग, वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के रातुसर गांव में ‘अपनी योजना’ की पानी की टंकी पर पिछले तीन दिनों से एक बंदर फंसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर नीचे नहीं उतर पा रहा है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बंदर लगातार ऊंचाई पर बैठा है और उसकी हालत कमजोर दिख रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बेजुबान जीव को सुरक्षित नीचे उतारने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सरदारशहर वन विभाग के रेंजर भैरू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिल चुकी है और वन विभाग की एक टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर बंदर का रेस्क्यू करेगी।

रेंजर भैरू सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बंदर के पास न जाए और उससे उचित दूरी बनाए रखे। ऐसा करने से बंदर घबराएगा नहीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई बाधा नहीं आएगी।

Related Articles