[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ट्रक-कार में भिड़ंत, कार ड्राइवर की मौत:बुआ की बेटी की शादी में आया था युवक, मालाकाली मोड़ पर हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में ट्रक-कार में भिड़ंत, कार ड्राइवर की मौत:बुआ की बेटी की शादी में आया था युवक, मालाकाली मोड़ पर हुआ हादसा

रींगस में ट्रक-कार में भिड़ंत, कार ड्राइवर की मौत:बुआ की बेटी की शादी में आया था युवक, मालाकाली मोड़ पर हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस के मालाकाली मोड़ पर एक ट्रक और इको कार की भिड़ंत में कार ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आमने-सामने हुई भिड़ंत

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब श्रीमाधोपुर से रींगस आ रही एक इको कार और रींगस से श्रीमाधोपुर जा रहे एक ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार ड्राइवर दीपेंद्र बाजिया (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपेंद्र गढटकनेट पुलिस थाना अजीतगढ़ का निवासी था।

दीपेंद्र बाजिया अपनी बुआ की बेटी की शादी में रींगस आया था। शादी के काम से जाते समय दीपेंद्र की कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
दीपेंद्र बाजिया अपनी बुआ की बेटी की शादी में रींगस आया था। शादी के काम से जाते समय दीपेंद्र की कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

आस-पास के लोगों ने दीपेंद्र का बाहर निकाला टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुरी तरह घायल दीपेंद्र बाजिया को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक दीपेंद्र के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस थाने में खड़ा कर दिया गया है, और मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया।

हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मामले में मृतक दीपेंद्र के पिता जयराम ने ट्रक ड्राइर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से ट्रक चलाने तथा टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक दीपेंद्र अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वो टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके अन्य भाई पढ़ाई या खेती के काम से जुड़े हैं।

बुआ की बेटी की शादी में आया था दीपेंद्र अपनी बुआ की बेटी की शादी में शादी का काम करवाने के लिए आया था। दीपेंद्र की बुआ छीलावाली गांव निवासी है। उसकी बुआ की बेटी 13 फरवरी की शादी है। शादी में काम करने के लिए दीपेंद्र तीन दिन से टैक्सी कार के साथ आया था और शादी में काम के लिए रींगस, श्रीमाधोपुर आदि क्षेत्र में जा रहा था। हादसे के बाद शादी समारोह का माहौल मातम में छा गया।

Related Articles