[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर की हजरत इरादतुल्लाह शाह दरगाह में उर्स पर हुई फातेहाखानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर की हजरत इरादतुल्लाह शाह दरगाह में उर्स पर हुई फातेहाखानी

अकीदतमंदों का उमड़ा सैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : हजरत इरादतुल्लाह शाह दरगाह का सालाना उर्स मुबारक गुरुवार को पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। असर की नमाज के बाद फातेहाखानी हुई। फातेहाखानी में विभिन्न पकवानों पर नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। जायरीनों ने हजरत की मजार पर अकीदत के फूल पेश किए और अमन चैन की दुआ मांगी। मगरिब की नमाज के बाद लंगर लगाया गया। रात को महफिलें शमां हुई जिसमें फनकारों ने हजरत की शान में कलाम पेश किए। इस अवसर पर गद्दीनशीन पीर मोहम्मद कामिल, इजतुल्लाह शाह दरगाह बगड़ के गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद, फजलुर्रहमान, सरपंच आमीन मनियार, पूर्व सरपंच बरकत अली, मंजूर अहमद पठान, सरदार अहमद, वाहिद पठान, हजारीलाल गर्वा, आसिफ बैग, सोनू पठान, नवाब इलाही, आदिल हुसैन, जाफर लीलगर व सिकंदर लीलगर सहित काफी तादाद में जायरीन मौजूद थे। उर्स में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, बख्तावरपुरा, जयपहाड़ी, खुडाना व माखर से भी काफी तादाद में जायरीनों ने हिस्सा लिया।

Related Articles