[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर, माखर में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी दसवीं बोर्ड की परीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर, माखर में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी दसवीं बोर्ड की परीक्षा

दोनों केंद्रों पर कुल 267 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में गुरुवार को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बेहद उत्साह नजर आया। इस्लामपुर में सेठ रामप्रताप सोंथलिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा प्रभारी ममता कलोया ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर कुल 135 परीक्षार्थियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी और 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय में सोंथलिया स्कूल सहित कुल छह स्कूलों का सेंटर था। प्रधानाचार्य सुमेर मीणा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से शुरू हुई। वहीं माखर पंचायत में सेठ जोहरीमल जुगलकिशोर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा प्रभारी सुमन लता ने बताया कि माखर केंद्र पर कुल 132 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी ओर 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय में जौहरीमल सहित कुल चार स्कूलों का सेंटर था। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 267 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले दिन अंग्रेजी का पेपर था जो काफी आसान रहा।

Related Articles