[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानूवाली बावड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित: सामाजिक समरसता व संस्कारों पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नानूवाली बावड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित: सामाजिक समरसता व संस्कारों पर दिया जोर

संयुक्त परिवारों के मुखियाओं का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत के खेल मैदान परिसर में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सम्मेलन में पवन दाधीच मुख्य वक्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सूबेदार गंगाराम अधाणा ने की। विशिष्ट अतिथियों में रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी सुभगानंद महाराज, डॉ. अमित कुमार मेहरड़ा, डॉ. शिवकुमार सैनी तथा सरला प्रजापति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक समरसता की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने कुटुंब प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों तथा बच्चों में संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित और संस्कारित बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही गांवों के पांच संयुक्त परिवारों के मुखियाओं को अतिथियों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शेर सिंह निर्वाण ने किया।

सम्मेलन में सरपंच रमेश कुमार सैनी, गोपीचंद गुर्जर, अशोक सिंह शेखावत, अशोक सैनी, राजेश कुमावत, धर्मेंद्र यादव, संजय सुरोलिया, राजेश जलन्द्रा,उम्मेद सिंह निर्वाण, जगदीश प्रसाद गुर्जर, सुरेश शर्मा, बलबीर सैनी, इंद्राज सैनी, डॉ. संतोष सैनी, रामनिवास लादी, डॉ. सुनील सैनी, अजय सिंह शेखावत, राजेंद्र सैनी, शंभू दयाल सैनी, किशन लाल सैनी सहित राजोता, चिरानी, कुरंड, गाजियावाला, लगरीयावाला, तिहाड़ा एवं नानूवाली बावड़ी सहित आसपास के गांवों व ढाणियों से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles