खेतड़ी में जंगली जानवरों के हमलों से आक्रोशित कस्बे वासियों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मवेशियों की सुरक्षा व वन विभाग से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे वासियों ने गुरुवार को वन विभाग द्वारा अभ्यारण क्षेत्र में छोड़े गए जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियों का शिकार करने की घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। कस्बे वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि वन विभाग द्वारा छोड़े गए पैंथर एवं अन्य जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुसकर गरीब किसानों के मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तक बीस से अधिक बकरियों को मार दिया गया है, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वन विभाग को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे कस्बे वासियों में भारी आक्रोश है।
कस्बे वासियों ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक वन विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान गोकुल चंद सैनी (कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष), सुभाष सैनी, ईश्वर सैनी, महावीर सैनी, चंदगीराम सैनी, चौथमल सैनी, भगवान राम सैनी, सुगन कुमावत, नौरंग लाल कुमावत, राजू सैनी सहित अनेक कस्बेवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033184


