धींधवा में युवक की संदिग्ध मौत:रात को कॉल के बाद घर से निकला, सुबह सड़क किनारे मिला शव
धींधवा में युवक की संदिग्ध मौत:रात को कॉल के बाद घर से निकला, सुबह सड़क किनारे मिला शव
पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के धींधवा आथुना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार रात मोबाइल पर आने के बाद घर से निकला युवक गुरुवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॅार्च्यूरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गुरुवार सुबहकॉल करीब 9 बजे गांव के बाहर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त धींधवा आथुना निवासी छोटू मेघवाल के रूप में की।
रात में कॉल आने पर घर से निकला, सुबह शव मिला
पुलिस और परिजनों के अनुसार, मृतक छोटू मेघवाल बुधवार रात करीब 11 बजे अपने मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद घर से बाहर चला गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई थी, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश भी की लेकिन उसकी कोई सूचना उन्हें नहीं मिल पाई।
थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि धींधवा आथुना गांव में युवक की संदिग्ध मौत की सूचना पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। पुलिस मौके पर साक्ष्यों के साथ तकनीकी पहलुओं के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव पर सामान्य सड़क हादसे जैसे गंभीर घाव नहीं थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। थाना पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे थे। पुलिस ने शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

