झुंझुनूं में मारपीट का आरोपी भागने की फिराक में था:पुलिस ने घेरकर पकड़ा; युवती के घर में घुसकर हमला किया था
झुंझुनूं में मारपीट का आरोपी भागने की फिराक में था:पुलिस ने घेरकर पकड़ा; युवती के घर में घुसकर हमला किया था
झुंझुनू : कोतवाली पुलिस थाना टीम ने झुंझुनू में मारपीट के मामले में फरार और 2000 रुपए के इनामी आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र को नवलगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में था, इससे पहले ही पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। सिटी DSP गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार नील के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मारपीट कर बाइक तोड़ दी थी
आरोपी प्रदीप चाहर, राजू चैनपुरिया, रवि, इकबाल और अन्नु ने पीड़िता के घर में घुसकर हमला किया। हमलावरों ने लोहे की सरियों से वार किए, जिससे पीड़िता का हाथ टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने पीड़िता की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।
फरार होने की फिराक में था
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। सहायक उप-निरीक्षक (ASI) वीरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि इनामी आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि (36) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी हनुमान की ढाणी (नवलगढ़), हाल निवासी रोड नंबर 3 झुंझुनू नवलगढ़ के झाझड़ तिराहा बस स्टैंड पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे दस्तयाब कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033348

