[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजट में रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट और समयबद्ध रोड मैप दिखाई नहीं देता। रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बजट में रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट और समयबद्ध रोड मैप दिखाई नहीं देता। रफीक मंडेलिया

बजट में रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट और समयबद्ध रोड मैप दिखाई नहीं देता। रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने कहा,राजस्थान सरकार का यह बजट केन्द्रीय बजट की तरह ही आमजन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। प्रदेश का युवा लंबे समय से रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और स्थायी अवसरों की आस लगाए बैठा था, लेकिन बजट में रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप दिखाई नहीं देता। मंडेलिया ने कहा निजी क्षेत्र में निवेश और उद्योग विस्तार के जरिए रोजगार बढ़ाने की ठोस नीति का अभाव साफ नजर आता है। महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर सरकार कोई विशेष कानून या मजबूत व्यवस्था प्रस्तुत नहीं कर पाई। चूरू जिले में औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ावा देने, ख़स्ताहाल सड़को की मरम्मत, मेडिकल कॉलेज से जुडे जिले के सबसे बड़े अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की नई ब्रांच खोलने जैसी कोई भी घोषणा नहीं की गई। कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के नारे के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसान कर्जामुक्ति, खाद-बीज की सुलभ उपलब्धता, और उर्वरक की बढ़ती कीमतों पर एक भी ठोस बात नहीं की, जिससे अन्नदाता का अपमान हुआ है। राजस्थान का हर वर्ग-युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, कर्मचारी-अब राजस्थान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठा है।

Related Articles