[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में रैपिड एक्शन फोर्स का अभ्यास:जिले के सभी थानों से 14 फरवरी तक जुटाई सुरक्षा संबंधी जानकारी, संवेदनशील जगहों की करेंगे पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में रैपिड एक्शन फोर्स का अभ्यास:जिले के सभी थानों से 14 फरवरी तक जुटाई सुरक्षा संबंधी जानकारी, संवेदनशील जगहों की करेंगे पहचान

पिलानी में रैपिड एक्शन फोर्स का अभ्यास:जिले के सभी थानों से 14 फरवरी तक जुटाई सुरक्षा संबंधी जानकारी, संवेदनशील जगहों की करेंगे पहचान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी कस्बे में बुधवार को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को सड़कों पर देखकर लोगों को जिज्ञासा हुई। शुरूआत में लोगों को लगा की शायद शहर में कोई बड़ी घटना हुई है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा आपदा एवं परिचय अभ्यास किया जा रहा था।

जयपुर से आई थी आरएएफ की बटालियन

जयपुर में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 83वीं बटालियन, कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट जय सिंह के नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में पहुंची है। यह बटालियन 10 फरवरी से 14 फरवरी, 2026 तक जिले के सभी पुलिस थानों में परिचय अभ्यास करेगी। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपात स्थिति, सांप्रदायिक तनाव, दंगा या प्राकृतिक आपदा के दौरान त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में, पिलानी थाना क्षेत्र में 83वीं बटालियन RAF की एक टुकड़ी ने थाना प्रभारी चंद्रभान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से परिचय अभ्यास किया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या का स्वरूप, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगह, प्रमुख प्रतिष्ठान और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

रैपिड एक्शन फोर्स ऐसे करती है अभियास

कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन और सहायक कमांडेंट जयसिंह ने बताया- अभ्यास के दौरान जवान संवेदनशील जगहों की पहचान करते हैं, नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की लिस्ट तैयार करता है, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की जानकारी जुटाता है, और पूरे क्षेत्र का सांकेतिक मानचित्र तैयार करता है। यह मानचित्र किसी भी अप्रिय स्थिति में जवानों को घटनास्थल तक तेजी से पहुंचने में सहायक होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा इस तरह के अभ्यास नियमित अंतराल पर किए जाते हैं। इन अभ्यासों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक परिवेश और समाज में अशांति फैलाने वाले संभावित कारणों का गहन अध्ययन कर डेटा एकत्र किया जाता है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोई विलंब न हो।

इस परिचय अभ्यास में निरीक्षक अशोक कुमार, निरीक्षक नेमीचंद, निरीक्षक राजेंद्र सिंह सहित बल के अन्य अधीनस्थ अधिकारी और रैंक कार्मिक भी शामिल रहे।

Related Articles