[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजट से नवलगढ़ को निराशा, विकास कार्यों की अनदेखी: डॉ. राजकुमार शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बजट से नवलगढ़ को निराशा, विकास कार्यों की अनदेखी: डॉ. राजकुमार शर्मा

बजट से नवलगढ़ को निराशा, विकास कार्यों की अनदेखी: डॉ. राजकुमार शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राज्य सरकार के हालिया बजट को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट नवलगढ़ समेत पूरे प्रदेशवासियों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। महिलाओं और युवाओं के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, वहीं नई भर्तियों को लेकर भी सरकार ने कोई स्पष्ट योजना पेश नहीं की।

डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि नवलगढ़ क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं की पूरी तरह अनदेखी की गई है। जिला अस्पताल के विस्तार, गोठड़ा थाने की नई भवन निर्माण, नई सड़कों के विकास और पेयजल संसाधनों को लेकर बजट में कोई मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं को इस बजट में दरकिनार कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रॉमा सेंटर की घोषणा पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय ही हो चुकी थी और इसके लिए बजट स्वीकृति भी मिल चुकी थी, लेकिन अब तक उसका काम धरातल पर शुरू नहीं हो पाया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि नवलगढ़ क्षेत्र के लिए नए विकास कार्यों का बजट में उल्लेख तक नहीं होना स्थानीय जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।

Related Articles