राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए लीडर ट्रेनर सबलानिया
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए लीडर ट्रेनर सबलानिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह जगतपुरा जयपुर में बुधवार को आयोजित हुआ। इसमें महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा झुंझुनूं के जिला कमिश्नर एवं लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया को मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा, सचिव अर्जुन सिंह सांखनीया, पूर्व प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, सहायक सचिव महेश कुमार मार्शल, स्काउटर महेंद्र कुमार सैनी, ऑडिटर मोजीराम बजाड भी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक रामावतार सबलानिया को फिर से राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सी.ओ. स्काउट महेश कुमार कालावत, सी.ओ.गाइड प्रियंका खीचड, लीडर ट्रेनर प्रहलाद राय जांगिड़, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी आत्माराम, नवलगढ़ प्रधान ओमप्रकाश सेन, रेलवे वाणिज्य अधीक्षक ओमप्रकाश आर्य, स्काउटर दशरथ लाल सैनी, रूक्मानंद खत्री, सुल्तान सिह सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

