[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 187 अग्निवीरों का सम्मान, जिला कलेक्टर बोले- सेना में सेवा की परंपरा देशभर में मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 187 अग्निवीरों का सम्मान, जिला कलेक्टर बोले- सेना में सेवा की परंपरा देशभर में मिसाल

झुंझुनूं में 187 अग्निवीरों का सम्मान, जिला कलेक्टर बोले- सेना में सेवा की परंपरा देशभर में मिसाल

झुंझुनूं : कायमखानी सेवा समिति के तत्वावधान में भारतीय सेना में चयनित अग्निवीर जवानों के सम्मान में थ्री डॉट्स स्कूल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 187 अग्निवीरों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस जाकिर हुसैन, कर्नल शौकत अली खान, कर्नल अब्दुल रशीद खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि झुंझुनूं जिले की सैन्य परंपरा पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि यहां युवाओं में देश सेवा का जज्बा पीढ़ियों से चला आ रहा है और सेना में भर्ती के क्षेत्र में झुंझुनूं का नाम अग्रणी है। पूर्व आईएएस जाकिर हुसैन ने युवाओं को सेना के साथ शिक्षा, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं कर्नल शौकत अली खान ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं का मनोबल बढ़ाते हैं और अन्य युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में सम्मानित अग्निवीरों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कप्तान लियाकत खां, आजम खां (PTI), खान मोहम्मद खां, शमशाद खां, रफीक खां, इकराज खां, सरवर खां, हफीज खां, जंगशेर खां, कप्तान लाल खां, कप्तान अय्यूब खां, कप्तान रफीक खां, इलियास खां (RI), थानेदार सद्दीक खां, सूबेदार अजहर खां, सूबेदार अनीश खां, कप्तान टीपू सुल्तान, इस्पाक खां, मुश्ताक खां, इस्लाम खां, आमीन खां, सूबेदार रफीक खां, अय्यूब खां, सूबेदार इकबाल खां, सफी खां (टीटी), मुस्तफा खां, इकबाल खां (अध्यक्ष), कप्तान इलियास खां, प्रधानाचार्य उमर फारूक, अब्दुल अजीज खां, रिटायर्ड मुबारिक खां सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, अभिभावक एवं युवा उपस्थित रहे।

Related Articles