1100 श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचे:गोवर्धन मित्र मंडल की तीसरी पदयात्रा, आतिशबाजी और रंग-गुलाल उड़ाकर हुआ स्वागत
1100 श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचे:गोवर्धन मित्र मंडल की तीसरी पदयात्रा, आतिशबाजी और रंग-गुलाल उड़ाकर हुआ स्वागत
रींगस : जयपुर के गोवर्धन मित्र मंडल के नेतृत्व में खाटूश्यामजी के लिए तीसरी पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में 1100 श्रद्धालु शामिल हुए।पदयात्रा का शुभारंभ खाटूश्यामजी मोड़ पर स्थित प्रधान गेस्ट में हुआ। श्यामसेवक कुशाल सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम के ध्वजों की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद भजनों के साथ कीर्तन और सामूहिक श्याम आरती की गई। जनसेवक बनवारी लाल प्रधान, राजू धायल और बलराम सेठ ने रंग-गुलाल लगाकर पदयात्रा को रवाना किया।
मार्ग में शिव मंदिर, पंजाब भंडारा स्थल के सामने, लाखनी मोड़, टोल प्लाजा, करनी माताजी मंदिर, लांपुवा, भवानीपुरा मोड़, संतोषपुरा और चौमू पुरोहितान सहित अनेक स्थानों पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। श्यामसेवक विपुल कुमार, अमन कुमार, सत्यनारायण सत्तू, अशोक कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अश्विनी कुमार, राजेश कुमार और टिंकू कुमार के नेतृत्व में पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
खाटूश्यामजी पहुंचने पर तोरण द्वार पर आतिशबाजी और रंग-गुलाल लगाकर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर ध्वज अर्पित किए और देश की सुख-समृद्धि तथा कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए विशेष प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033318

