[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, कई धाराओं के तहत सजा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, कई धाराओं के तहत सजा

नीमकाथाना में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, कई धाराओं के तहत सजा

नीमकाथाना : नीमकाथाना अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार ने एक महिला की हत्या, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक (एडीपी) मातादीन मीणा ने बताया कि पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी को आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

एडीजे क्रम संख्या 1 संतोष कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी पाया। मंगलवार को कोर्ट ने इस मामले में सजा सुनाते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी। विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग सजाएं भी सुनाई गई हैं।

Related Articles