डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक श्रवण कुमार
डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक श्रवण कुमार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सूरजगढ़ विधायक निवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
विधायक श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब जन-जन के प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए सजग रहने और संघर्ष करने की आवश्यकता है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहब के संदेश-“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”-को अपनाकर देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए। विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सूरजगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, समाजसेवी रघुवीर डैला, सुरेश बडगुजर, सज्जन कुमावत, आशीष कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096560


