डीआरएम रवि जैन ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की तैयारियों और सुविधाओं का जायजा लिया, यात्रियों की सुविधा के लिए दिए निर्देश
डीआरएम रवि जैन ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की तैयारियों और सुविधाओं का जायजा लिया, यात्रियों की सुविधा के लिए दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने मंगलवार शाम रींगस रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को 20 फरवरी तक सभी आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए और एक बैठक में सुझाव भी लिए।
डीआरएम जैन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि बाबा श्याम का मेला 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। मेले से पहले सभी अधूरे कार्यों को पूरा कर यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की जाए। निरीक्षण के दौरान, डीआरएम ने फुट ओवरब्रिज (एफओबी), अंडरपास, विश्राम स्थल (शेल्टर होम) के फर्श को पूरा करने, यात्रियों के लिए मजबूत छायादार टेंट लगाने, स्टेशन के प्लेटफॉर्मों, परिसर और सड़क पर सफाई सुनिश्चित करने, पानी के बहाव को रोकने और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
मेले में भीड़ के चलते दिए निर्देश
डीआरएम ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की भारी भीड़ रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी विभाग की ओर से कोई खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से चालू रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कैमरे लगाने को भी कहा गया। यात्रियों की टिकट सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, एटीजीएस मशीन और सहायक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए चयनित स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए।
डीआरएम जैन ने अधिकारियों को पिछले वर्ष के मेले की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक रहने की उम्मीद है। इसलिए प्रवेश और निकास पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। मेला शेल्टर में लगभग 800 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी, और यात्रियों की सुविधा के लिए मेला शेल्टर पर ही टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए इस अवसर पर एडीआरएम गौरव गौड़, सीनियर डीओएम अजित कुमार मीणा, डीसीएम डॉ. जगदीश, सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह, स्टेशन अधिक्षक बीएल बाजिया, सीएमआई मोहन सिह मीणा सहित रेलवे के अनेक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


