राजीव गांधी सेवा केंद्र में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
राजीव गांधी सेवा केंद्र में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
नरहड़ : क्षेत्र के राजीव गांधी सेवा केंद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मिशन अंबेडकर सोसायटी के बैनर तले भव्य कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधान निहालसिंह रणवा एवं अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मंच संचालन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने किया।
इस अवसर पर गांव के करीब 100 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, मृत्यु भोज, ऊंच-नीच के भेदभाव तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को दूर रखने पर भी चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय भी लिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सुनीता स्वामी (पूर्व प्रधान), अनिल रणवा (पंचायत समिति सदस्य), जयसिंह गढ़वाल, सुभाष स्वामी (पूर्व सरपंच), प्रो. सुंदरदीप (दिल्ली विश्वविद्यालय), रणवीर (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बीकानेर), भागीरथ मल (पूर्व आबकारी अधिकारी), करीम पीरजी (सचिव, दरगाह कमेटी), खादिम शाहिद पठान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096400


