[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा कार्यालय बिसाऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में धुमधाम से मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

भाजपा कार्यालय बिसाऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में धुमधाम से मनाई गई

भाजपा कार्यालय बिसाऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में धुमधाम से मनाई गई

बिसाऊ : भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार धौलपुरिया ने बताया की भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर कि 135 वीं जयंती भाजपा नगर मण्डल बिसाऊ द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया, महामंत्री विलास सैनी, उपाध्यक्ष गोविन्द राम वर्मा, कपिलेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह परिहार, विजय राव, नरेन्द्र सिंह पंवार, गोपी किशन पारीक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

मण्डल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया ने बाबा साहेब के जीवन का परिचय देते हुए उनके द्वारा जीवन में किए गए संघर्ष के बारे में बताया, महामंत्री विलास सैनी ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शो को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कपिलेश शर्मा ने करते हुए बाबा साहेब के बताए तीन मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के बारे में बताया।

Related Articles