सीकर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने की मॉकड्रिल:बम ब्लास्ट होने का सीन क्रिएट किया, घायल लोगों को सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया
सीकर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने की मॉकड्रिल:बम ब्लास्ट होने का सीन क्रिएट किया, घायल लोगों को सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर रेलवे स्टेशन पर आज बम ब्लास्ट हुआ। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। दरअसल यह कोई हादसा नहीं बल्कि सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल थी। इसमें बम ब्लास्ट होने का सीन क्रिएट किया गया था।
बम ब्लास्ट होने की सूचना मिलने पर तुरंत सिविल डिफेंस,पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि इमरजेंसी कंडीशन के दौरान हालातों से निपटने के लिए आज यह मॉकड्रिल की गई। इसमें सभी टीमों का रिस्पांस टाइम चेक किया गया।
जब भी इस तरह की घटना होती है तो कैसे कुछ ही देर में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगह से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। इन सभी प्वाइंट्स को लेकर यह मॉकड्रिल की गई।
कई बार देखा जाता है कि आपातकाल के हालात में घायलों को लाने के लिए स्ट्रेचर आने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में किस तरह से उन्हें कंबल में डालकर इलाज के लिए पहुंचाया जा सके। कम से कम समय में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
वहीं आज की मॉकड्रिल के दौरान एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। पुलिस के कई कार्मिक और प्रशासनिक अधिकारी पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके थे।
अब देखिए मॉकड्रिल से जुड़े फोटोज






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

