माजरी में परिवार पर जानलेवा हमला
पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट, 4 लोग घायल; गांव में तनाव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया
पचेरी : पचेरी कलां के माजरी गांव में सोमवार (9 फरवरी) को पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित जगदीश पुत्र दोदराम ने बताया कि वह 9 फरवरी को अपने खेत में छड़ियों की ट्रॉली खाली कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही बलवान पुत्र दोदराम, उसका पुत्र हेमंत, आशीष पुत्र श्रीपाल, उर्मिला (पत्नी बलवान) और सुशीला (पत्नी श्रीपाल) ने मिलकर उस पर और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में जगदीश, भूप सिंह, बनारसी और विमला को गंभीर चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पहले भी हो चुका है विवाद
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व भी इसी प्रकार की मारपीट की घटना हुई थी। उस मामले में कोर्ट द्वारा बलवान को छह माह के लिए पाबंद किया गया था। इसके बावजूद 9 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे दोबारा हमला किया गया।
FIR में देरी का आरोप
पीड़ितों का कहना है कि घटना के बाद वे पुलिस थाने पहुंचे, जहां उन्हें पहले इलाज कराने की सलाह दी गई और बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। इस कारण एफआईआर दर्ज कराने में एक दिन की देरी हुई।
सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


