[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से रेप और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने एक साल बाद की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

नाबालिग से रेप और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने एक साल बाद की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था

नाबालिग से रेप और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने एक साल बाद की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में 13 वर्षीय नाबालिग से रेप और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को एक साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में की।

रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि नाबालिग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उसकी शादी करीब आठ महीने पहले रतनगढ़ निवासी 27 वर्षीय युवक से हुई थी। युवक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसका देह शोषण किया, जिससे वह दो बार गर्भवती हुई।

पीड़िता ने बताया कि 22 अगस्त को आरोपी ने शराब के नशे में सरिए से उसके साथ मारपीट की थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से उसे वहां से छुड़ाकर चूरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles