चिड़ावा में पूर्व सैनिक लीग की बैठक 13 को:आवंटित भूमि, कैंटीन और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
चिड़ावा में पूर्व सैनिक लीग की बैठक 13 को:आवंटित भूमि, कैंटीन और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
चिड़ावा : झुंझुनूं जिला एक्स-सर्विसमैन लीग की बैठक 13 फरवरी को होगी। जिसकी अध्यक्षता कैप्टन ताराचंद नूनिया करेंगे। ये बैठक हाउसिंग बोर्ड स्टैंड के सामने, प्रताप नगर के पीछे, लाल पहाड़ी, अल्पसंख्यक हॉस्टल के पास की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें आवंटित भूमि पर किए गए कार्य और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श शामिल है। कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक समिति का गठन भी किया जाएगा।
लीग को आवंटित प्लॉट पर अब तक काफी काम किया जा चुका है। जेसीबी की मदद से जंगली कीकर हटाए गए हैं और 627 ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी व रोड़े डलवाए गए हैं। लोडर की सहायता से भूमि का समतलीकरण भी करवाया गया है। पश्चिमी दिशा में रास्ते को भी दुरुस्त किया गया है।
पूर्व सैनिक कैंटीन और विश्राम गृह में सुधार के लिए आवश्यक चर्चा होगी। इसके अलावा, आठवें वेतन आयोग, लीग की कॉमन मेंबरशिप बनाने और लीग के भावी चुनावों पर भी बात की जाएगी। मलसीसर ब्लॉक में कैंटीन खुलवाने और इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में पूर्व सैनिकों को भूमि आवंटन जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हैं। पूर्व सैनिकों और विधवाओं की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। सभी पूर्व सैनिकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने का अनुरोध किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


