[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा दरगाह उर्स में कुल की रस्म:अमन-चैन की दुआ की गई, जायरीनों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा दरगाह उर्स में कुल की रस्म:अमन-चैन की दुआ की गई, जायरीनों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया

चिड़ावा दरगाह उर्स में कुल की रस्म:अमन-चैन की दुआ की गई, जायरीनों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की पुरानी बस्ती स्थित दरगाह हजरत जमालुद्दीन कमालुद्दीन का उर्स मुबारक दूसरे दिन शाम को कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया। उर्स के समापन पर देशभर से आए जायरीनों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की।

उर्स के मौके पर सबसे पहले सीताबाई किन्नर की ओर से चादर और फूल पेश किए गए। इसके बाद दरगाह के खादिम फरीद इस्माइल खान ने अजमेर से लाई गई बड़ी चादर और फूल चढ़ाए। जहांगीर खान और अन्य जायरीनों ने भी चादर और फूल पेश किए।

इस मौके पर गद्दीनशीन खादिम पीर मुंशी खान, अशोक रंगरेज, फरीद खान, जॉनी मणियार, सीता माई, वजीर भाई, लियाकत, अल्ताफ, मोलाना कमर, रज्जाक भाई, इमरान ख़ान, साजिद मणियार, शहजाद भाई, शौकीन खा, रोहित, बिलाल, अरशद, इब्राहिम, राजू मनियार, निजाम रंगरेज, दिलशाद मौलाना और आबिद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

दरगाह उर्स प्रबंधक फरीद खान ने बताया- उर्स में सुबह से ही सीता माई की ओर से लंगर (भंडारा) शुरू हो गया था। इसमें बड़ी संख्या में जायरीनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुल की रस्म में शाम छह बजे फातेहा पढ़ी गई, जिसके बाद कुल के छींटे लगाए गए। इसके साथ ही उर्स का विधिवत समापन हो गया।

Related Articles