झुंझुनूं में हज यात्रियों का प्रशिक्षण और टीकाकरण:शिविर में सिखाए हज के अरकान, दी स्वास्थ्य और यात्रा जानकारी
झुंझुनूं में हज यात्रियों का प्रशिक्षण और टीकाकरण:शिविर में सिखाए हज के अरकान, दी स्वास्थ्य और यात्रा जानकारी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में हज यात्रा 2026 की तैयारी के तहत चयनित हज यात्रियों के लिए शनिवार को एक दिन का प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम कमरुद्दीन शाह दरगाह परिसर में रखा गया। जिले के अलग अलग इलाकों से आए हज यात्रियों ने इसमें भाग लिया और जहां यात्रियों को सफर-ए-हज की जानकारी, स्वास्थ्य सलाह और यात्रा से जुड़े नियम समझाए गए।
मेडिकल टीम ने किया टीकाकरण
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) झुंझुनू द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम की देखरेख में हुई। टीम ने सभी चयनित हज यात्रियों का जरूरी टीकाकरण किया। डॉक्टरों ने विदेश यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यात्रियों को यात्रा के दौरान हाइड्रेटेड रहने और मौसमी बीमारियों से बचने के टिप्स भी साझा किए।
हज की धार्मिक जानकारी दी गई
अनुभवी ट्रेनर्स ने हज के दौरान की जाने वाली धार्मिक रस्मों की आसान भाषा में जानकारी दी। अब्दुल रशीद खोखर और मोहम्मद अफसीन ने हज के दौरान निभाई जाने वाली धार्मिक रस्मों (अरकान) के बारे में जानकारी दी। अब्दुल हकीम, बसीर अहमद और एजाज नबी ने हवाई अड्डे की प्रक्रियाओं, सामान के नियमों और सऊदी अरब में ठहरने के दौरान जरूरी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
महिला हज यात्रियों के लिए विशेष प्रशिक्षण
महिला हज यात्रियों के लिए विशेष रूप से महिलाओं के लिए लेडी ट्रेनर यास्मीन बानो और यास्मीन शेख ने अलग से सत्र आयोजित किया। इसमें महिलाओं को सफर के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया गया। ट्रेनर्स ने विशेष तौर पर जोर दिया कि महिलाएं किस तरह अपनी इबादत को आसान बना सकती हैं।
डिजिटल सुविधाओं और दुआ पर जोर
सभी हाजियों से अपील की कि वे मक्का और मदीना की मुकद्दस सरजमीं पर देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-ओ-अमान के लिए विशेष दुआएं मांगें। साथ ही, यात्रियों को भारत सरकार द्वारा जारी हज मोबाइल ऐप की सुविधाओं के बारे में भी बताया गया, जो डिजिटल गाइड के रूप में यात्रियों की मदद करेगा।
कार्यक्रम के संयोजक मतलूब चायल, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, गद्दीनशीन एजाजनबी मौजूद रहे। जिला हज सेवक सुभाष चंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों और यात्रियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी हाजी अनजान देश में जाकर किसी परेशानी का सामना न करे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


