उदयपुरवाटी पहुंची हेमा मालिनी, गायों को खिलाया गुड़:गुढ़ागौड़जी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं; श्याम बाबा की तस्वीर देकर किया स्वागत
उदयपुरवाटी पहुंची हेमा मालिनी, गायों को खिलाया गुड़:गुढ़ागौड़जी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं; श्याम बाबा की तस्वीर देकर किया स्वागत
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पावर हाऊस के सामने नांगल रिसोर्ट में ठहरी फिल्म स्टार हेमा मालिनी और क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग का शनिवार को अभिनंदन किया गया। हेमा मालिनी ने नांगल गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया और विरेंद्र सहवाग से बच्चों ने ऑटोग्रॉफ लिए। वो क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
गुढ़ागौड़जी स्थित एक स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आई सीने स्टार हेमा मालिनी, क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता व ओशियां विधायक भैराराम चौधरी सहित कई वीआईपी नांगल रिजार्ट में रुके थे।

सेलिब्रिटीज का मीन सेना प्रदेश प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व आरपीएससी सदस्य शिवपाल सिंह नांगल, भरतपाल सिंह शेखावत नांगल, अनूप सैनी, नितेश शर्मा, प्रकाश भाकर, विजय सिंह नांगल, पवन शर्मा गिरावड़ी आदि ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।
हेमा मालिनी ने नांगल स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग के ऑटोग्रॉफ लेने के लिए दूर-दराज से भी बच्चे उदयपुरवाटी पहुंच गए। क्रिकेट के दीवाने आठवीं कक्षा के हर्षित सैनी और सातवीं कक्षा के यश शर्मा ने अपने बल्ले और क्रिकेट की बॉल पर सहवाग के ऑटोग्रॉफ लिए।

झुंझुनूं से पूर्वी गढ़वाल और दक्ष गढ़वाल भी अपनी दादी भवानी गढ़वाल और पिता अंकित गढ़वाल के साथ ऑटोग्राफ लेने उदयपुरवाटी आए। उन्होंने भी ऑटोग्रॉफ लिए और फोटो खिंचवाई। उसके बाद सभी मेहमान यहां से गुढ़ागौड़जी के लिए रवाना हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033908


