[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी में अधिकारियों का सम्मान, युवाओं ने साफा व माला पहनाकर किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी में अधिकारियों का सम्मान, युवाओं ने साफा व माला पहनाकर किया अभिनंदन

केसीसी में अधिकारियों का सम्मान, युवाओं ने साफा व माला पहनाकर किया अभिनंदन

खेतड़ी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (केसीसी) खेतड़ीनगर में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) यूनियन यूथ के तत्वावधान में अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) संजय सिंह शिवदर्शी तथा उप महाप्रबंधक विपिन कुमार शर्मा का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

नवनियुक्त इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के सहयोग और समन्वय से संस्थान की प्रगति एवं विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केसीसी की कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए टीम भावना के साथ प्रयास किए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शीशराम गुर्जर ने कहा कि मजदूर हितों और कंपनी के विकास के लिए सकारात्मक कार्य करने वाले अधिकारियों का समय-समय पर सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर, उप सरपंच दुधवा बुद्धराम गुर्जर, दाताराम मुकड़, मदन लाल मुक्कड़, महेन्द्र लताला,भँवर लाल सैनी,मोनू सैनी,अनिल मेघवाल, शेर सिंह खटाना,मोनू मेघवाल,अजय चनेजा,सोनू चनेजा,लीलू चनेजा,सूरज चनेजा,समीर, सुनील मेघवाल, सचिन सैनी, मोहित मेघवाल,हंसराज, दीपक, प्रवीण कुमार, रवि, रोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles