[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोल्ड ड्रिंक पीने से 6 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत:खाटूश्यामजी से लौटते समय खाना खाकर पी थी फ्रूटी, सरदारशहर अस्पताल में भर्ती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कोल्ड ड्रिंक पीने से 6 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत:खाटूश्यामजी से लौटते समय खाना खाकर पी थी फ्रूटी, सरदारशहर अस्पताल में भर्ती

कोल्ड ड्रिंक पीने से 6 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत:खाटूश्यामजी से लौटते समय खाना खाकर पी थी फ्रूटी, सरदारशहर अस्पताल में भर्ती

खाटूश्यामजी : सीकर स्थित खाटूश्यामजी के दर्शन कर हनुमानगढ़ लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को देर रात करीब 11 बजे सरदारशहर उप जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार कुल 12 श्रद्धालु दो वाहनों में खाटूश्यामजी से हनुमानगढ़ जा रहे थे। रास्ते में रतनगढ़ के पास भोजन करने के बाद कुछ सदस्यों ने कोल्ड ड्रिंक और फ्रूटी का सेवन किया।

इसके कुछ समय बाद छह लोगों को उल्टी, घबराहट होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभावित लोगों में अनिल, हरीश, कविता, नम्रता और दीनदयाल सहित छह सदस्य शामिल हैं।

हनुमानगढ़ निवासी कविता ने बताया – खाने के बाद जिन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक और फ्रूटी पी थी, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जबकि अन्य सदस्य सामान्य रहे। डॉ. संदीप चाहर ने बताया – तेज गर्मी में लोग बिना सावधानी के शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। फिलहाल सभी श्रद्धालुओं की स्थिति स्थिर है।

Related Articles