[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CRPF जवान सुरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत:श्रीनगर में तैनात थे, छुट्टी पर घर आए थे; आज ही ड्यूटी पर लौटना था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

CRPF जवान सुरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत:श्रीनगर में तैनात थे, छुट्टी पर घर आए थे; आज ही ड्यूटी पर लौटना था

CRPF जवान सुरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत:श्रीनगर में तैनात थे, छुट्टी पर घर आए थे; आज ही ड्यूटी पर लौटना था

बुहाना : झुंझुनूं जिले के पचेरी थाना क्षेत्र स्थित निहालोठ की ढाणी निवासी CRPF जवान सुरेश कुमार का निधन हो गया। श्रीनगर में तैनात सुरेश कुमार छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

छुट्टी पर घर आए थे।

बता दे कि सोमवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए नारनौल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इस खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक तबीयत बिगड़ी

सुरेश कुमार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि एक बेटा लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है और दूसरा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

आज ही ड्यूटी पर लौटना था

सीआरपीएफ जवान के निधन से निहालोठ की ढाणी सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया। जवान का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles