[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुरा गांव में पेयजल पाइपलाइन टूटी:ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत करने की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फतेहपुरा गांव में पेयजल पाइपलाइन टूटी:ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत करने की मांग की

फतेहपुरा गांव में पेयजल पाइपलाइन टूटी:ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत करने की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा क्षेत्र के फतेहपुरा गांव में पेयजल पाइपलाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रिसाव से आसपास के क्षेत्र में पानी फैल गया है, जिससे कीचड़ की स्थिति बन गई है। इसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जलदाय विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर टूटी हुई पाइपलाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर समाधान होने से पानी की बचत होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

Related Articles