[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में बेकाबू कार खेत में जा घुसी:पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, सीकर से कासली की ओर जा रही थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में बेकाबू कार खेत में जा घुसी:पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, सीकर से कासली की ओर जा रही थी

धोद में बेकाबू कार खेत में जा घुसी:पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, सीकर से कासली की ओर जा रही थी

धोद : धोद इलाके में सोमवार को सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। कासली गांव के खाती नाडा के पास बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा तब हुआ जब सीकर से कासली की ओर जा रही कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सीकर स्थित कल्याण अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही धोद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles