[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंढोली पहाड़ी पर खनन पट्टे का विरोध:ग्रामीण चिल्लाई माता मंदिर पहाड़ी पर चढ़े, बड़े आंदोलन की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

मंढोली पहाड़ी पर खनन पट्टे का विरोध:ग्रामीण चिल्लाई माता मंदिर पहाड़ी पर चढ़े, बड़े आंदोलन की चेतावनी

मंढोली पहाड़ी पर खनन पट्टे का विरोध:ग्रामीण चिल्लाई माता मंदिर पहाड़ी पर चढ़े, बड़े आंदोलन की चेतावनी

नीमकाथाना : ग्राम मंढोली की पहाड़ी में प्रस्तावित खनन पट्टा संख्या 60 को स्वीकृति देने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुरारी लाल यादव के नेतृत्व में ग्रामीण सार्वजनिक धर्मशाला मंडोली में एकत्रित हुए और खनन पट्टे का विरोध जताया।

बैठक के बाद ग्रामीणों ने धर्मशाला से पहाड़ी स्थित चिल्लाई माता मंदिर तक रैली निकाली। इस रैली में लगभग 100 से 125 ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने खनन लीज निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। रैली के बाद ग्रामीण चिल्लाई माता मंदिर की पहाड़ी पर पहुंचे और अपना प्रदर्शन जारी रखा।

ग्रामीणों ने धर्मशाला से पहाड़ी स्थित चिल्लाई माता मंदिर तक रैली निकाली
ग्रामीणों ने धर्मशाला से पहाड़ी स्थित चिल्लाई माता मंदिर तक रैली निकाली

आंदोलन की चेतावनी दी

खनन लीज निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी
खनन लीज निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी

मुरारी यादव ने बताया- जल्द ही एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान सभी ग्रामीण पहाड़ी पर चढ़े और करीब एक किलोमीटर तक पहाड़ी की चोटी पर मानव श्रृंखला बनाकर पहाड़ी संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर इस पहाड़ी क्षेत्र में खनन नहीं होने देंगे।

Related Articles