[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में जलभराव, नगर परिषद में प्रदर्शन किया:आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में जलभराव, नगर परिषद में प्रदर्शन किया:आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की

सुजानगढ़ में जलभराव, नगर परिषद में प्रदर्शन किया:आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की

सुजानगढ़ : बारिश के समय सुजानगढ़ शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार को नगर परिषद में प्रदर्शन हुआ। कई संगठनों के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यवाहक आयुक्त नहीं होने से नाराज प्रदर्शकारियों ने एईएन चारवी के केबिन में जाकर भी विरोध जताया। वहीं कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक के आने पर ज्ञापन देकर जलभराव के स्थाई समाधान की मांग रखी।

प्रदर्शनकारियों ने एईएन चारवी के केबिन में जाकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने एईएन चारवी के केबिन में जाकर विरोध जताया।

इस दौरान टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार ने कहा कि शहर में कई सालों से जलभराव की समस्या चल रही है। पिछले साल तो यह समस्या बहुत ज्याद बढ़ गई थी जब हजारों घरों में कई दिनों तक पानी घुसा रहा था। रास्ते बंद हो गए थे। उन्होंने कहा कि उस समय जलभराव से उनका घर खराब हो गया और लाखों का नुकसान हो गया।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द विश्वेंद्रा ने कहा कि पिछले साल शहर को करोड़ों का नुकसान हुआ था। इस साल भी जलभराव को लेकर तैयारियां पर्याप्त नहीं नहीं है। शहर के लोगों को जलभराव का स्थाई समाधान चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में बबलू बजरंगी, विनोद सेन, अनिल मटोलिया, महेश सांसी, विजयपाल श्योराण सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles