रतनगढ़ में घर के बाहर खड़ी कार से चोरी:अज्ञात चोरों ने टायर और नंबर प्लेट चुराए
रतनगढ़ में घर के बाहर खड़ी कार से चोरी:अज्ञात चोरों ने टायर और नंबर प्लेट चुराए
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने टायर और नंबर प्लेट चुरा लिए। यह घटना दयालु हनुमान मंदिर के पास हुई। पीड़ित को सोमवार सुबह चोरी का पता चला।
दयालु हनुमान मंदिर के सामने स्थित कॉलोनी निवासी महेश भार्गव ने बताया कि उन्होंने रविवार रात अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात अज्ञात चोरों ने कार का एक टायर और आगे-पीछे की नंबर प्लेटें चुरा लीं।
महेश भार्गव ने इस संबंध में रतनगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले कुछ दिनों से खराब है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने अंधेरे में चोरी को अंजाम दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176142


