[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में विवाहिता ने किया सुसाइड:फंदा लगाकर दी जान, पति ने कहा-मानसिक रूप से परेशान थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में विवाहिता ने किया सुसाइड:फंदा लगाकर दी जान, पति ने कहा-मानसिक रूप से परेशान थी

रींगस में विवाहिता ने किया सुसाइड:फंदा लगाकर दी जान, पति ने कहा-मानसिक रूप से परेशान थी

रींगस : रींगस के महरोली गांव में मंगलवार को विवाहिता (21) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता कमरे की छत पर लगे लोहे के पाइप से फंदे से लटकी मिली। घटना के समय महिला का पति मजदूरी के लिए रींगस गया हुआ था।

पति नरेंद्र सिंह ने बताया-छोटे भाई लक्ष्मण ने उसे फोन कर बताया कि भाभी रानी (21) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मैं घर पहुंचा। रानी को फंदे से उतारकर राजकीय उप जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में नरेंद्र ने बताया- रानी पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उनकी 13 माह की बेटी भी है। नरेंद्र दिन में मजदूरी करने के लिए घर से बाहर चला जाता था, जबकि रानी और उनकी बेटी घर पर रहते थे।

Related Articles