वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत श्योपुरा बास गोदारा में हुआ कार्यक्रम
कलश यात्रा, पीपल पूजन और श्रमदान के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश
झुंझुनूं : वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत चिड़ावा क्षेत्र के श्योपुरा बास गोदारा स्थित बिलावड़ी जोहड़ में शुक्रवार को जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली गई, पीपल पूजन किया गया तथा ग्रामीणों को पीपल के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ग्रामीणों और महिलाओं ने श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान के जिला समन्वयक विशम्भर पूनिया मौजूद रहे।
जनभागीदारी से ही सफल होगा अभियान : जिला कलेक्टर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि 25 मई से 5 जून तक जिलेभर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के नेतृत्व में श्योपुरा बास गोदारा में यह आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि आमजन को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता ही अभियान की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और इसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।
जल संरक्षण और पौधारोपण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने जोहड़ क्षेत्र में श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम धानका, सुप्रिया कालेर, राजेश दहिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, अभियान के जिला संयोजक राकेश शर्मा, कमलकांत शर्मा, चिड़ावा बीडीओ अनीशा बिजारणिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172180

