[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल व्यवस्था, जलदाय विभाग ने शुरू की प्याऊ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल व्यवस्था, जलदाय विभाग ने शुरू की प्याऊ

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल व्यवस्था, जलदाय विभाग ने शुरू की प्याऊ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रदेश सरकार के “वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत जलदाय विभाग झुंझुनूं द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए प्राइवेट बस स्टैंड स्थित पंचदेव मंदिर के पास राहगीरों के लिए शीतल जल की विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता पुनीत कुमार सैनी एवं जलदाय विभाग की टीम ने राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन को राहत पहुंचाने तथा जल सेवा के माध्यम से जनहित कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल जोन चेयरमैन डॉ. एस.एन. शुक्ला ने जल सेवा के इस सराहनीय कार्य के लिए राज्य सरकार एवं जलदाय विभाग की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में ऐसी व्यवस्थाएं लोगों को बड़ी राहत प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता पुनीत सैनी, कनिष्ठ अभियंता योगिता, साक्षी, निकिता एवं शशिकांत सहित सीताराम, छोटेलाल, संतरा देवी, मनोज, सुभाष, राकेश तथा बड़ी संख्या में शहरवासी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles