कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग, विधायक पितराम काला ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग, विधायक पितराम काला ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी : पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने जयपुर में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई।
यह जानकारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. शीशराम गुर्जर ने दी।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल ने अपने सेवा काल में पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया। 17 मई को पुलिस गश्त के दौरान बदमाशों का पीछा करते समय वाहन दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार, समाज और पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

विधायक पितराम काला ने ज्ञापन में कहा कि भींवाराम मेघवाल ने हमेशा ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना में उनका बलिदान अत्यंत सम्माननीय और प्रेरणादायक है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें “शहीद” का दर्जा प्रदान किया जाना न्यायोचित होगा।
ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार को उचित सम्मान एवं सरकारी सहायता उपलब्ध करवाई जाए, ताकि परिजनों को संबल मिल सके तथा समाज में सेवा और बलिदान की भावना को प्रोत्साहन मिले।
विधायक पितराम काला और विधायक भगवाना राम सैनी की इस पहल की राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूनियन यूथ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर, शिक्षाविद अनिल मेघवाल, सत्यवीर मेहरानिया और मोनू मेघवाल सहित कई लोगों ने सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172180

