रींगस में युवक का शव मिला:नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया
रींगस में युवक का शव मिला:नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया
रींगस : रींगस में मंगलवार को रेलवे स्टेशन मार्ग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान के सामने एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। बीकानेर बस स्टैंड के व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी कि बड़ के गट्टे के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। व्यापारियों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा।
सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बेहोश पड़े युवक को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मृतक ने जींस पैंट और शर्ट पहन रखी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कंट्रोल रूम सहित आसपास के पुलिस थानों को भी सूचना भेज दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


