महासंघ की प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया का सीकर प्रवास, महिला संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
महासंघ की प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया का सीकर प्रवास, महिला संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया के सीकर प्रवास के दौरान प्रवासी कार्यकर्ता एवं महिला संगठन की बैठक आयोजित की गई। उनके सान्निध्य में आयोजित इस बैठक में जिले की मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद हुआ तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महिला सचिव सुशीला कस्बा, जिला मंत्री नीतू शर्मा एवं जिला महिला उपाध्यक्ष विजयलता पालावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिला सहभागिता, संगठन सशक्तिकरण, शिक्षा हित तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
अपने संबोधन में गीता जैलिया ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के नेतृत्व में महिलाओं ने संगठन के आंदोलनों में प्रभावी भूमिका निभाई है। इसी एकजुट संघर्ष के परिणामस्वरूप राज्य सरकार को ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने तथा प्रधानाध्यापक अधिकृत अवकाश में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, क्योंकि यही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति होती है।
बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, शिक्षा हित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति के उत्साह और सक्रिय सहभागिता ने संगठनात्मक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महिला सचिव सुशीला रेवाड़ ने किया। बैठक में जिला संगठन महिला मंत्री ललिता कंवर सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172180

