ऊंटों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा
तारानगर पुलिस ने ट्रक से 14 ऊंटनियों को कराया मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : ऊंटों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना तारानगर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरी गई 14 ऊंटनियों को मुक्त कराते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया गया है।
उप महानिरीक्षक पुलिस एवं सह पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव आईपीएस ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज द्वारा चलाए जा रहे अवैध तस्करी धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण आरपीएस (राजगढ़) एवं वृताधिकारी रोहित सांखला आरपीएस (वृत तारानगर) के सुपरविजन में पुलिस थाना तारानगर की टीम ने यह कार्रवाई की।
उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थीं ऊंटनियां
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 को साहवा सर्किल, तारानगर क्षेत्र में एक ट्रक (यूके 08 सीबी 4501) को रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में 14 ऊंटनियों को अत्यंत क्रूरता के साथ भरकर बागपत (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर ऊंटनियों को मुक्त कराया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जुबैर पुत्र भुरा, निवासी जलालपुर, थाना बड़ौत, जिला बागपत (उ.प्र.), खालिद पुत्र भाहजाद, निवासी वार्ड नंबर 19, केतीपुरा मोहल्ला, कस्बा बागपत, थाना सिटी बागपत (उ.प्र.), अफजल पुत्र इखलाक, निवासी फूल कॉलोनी, कस्बा बेहट, तहसील व थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
तस्करी पर सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऊंटों एवं अन्य पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पशु क्रूरता और तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


