राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक आयोजित
दिव्यांगों को योजनाओं की जानकारी, आर्थिक सहायता व ट्राइसाइकिल वितरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक शहीद करणी राम रामदेव पार्क, कोर्ट सर्किल झुंझुनूं में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र दिव्यांगों के आवेदन प्रपत्र तैयार किए गए।
संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक के दौरान नेत्रहीन दिव्यांग पवन कुमार शर्मा को पीएचडी अध्ययन हेतु संस्थान की ओर से 12,500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही नदीम खिलजी की बहन के कन्यादान के रूप में संस्थान द्वारा 5,000 रुपए का चेक भेंट किया गया।
राहुल कुमार को मिली ट्राइसाइकिल
बैठक में दिव्यांग राहुल कुमार (बड़ागांव) को आवागमन में सुविधा के लिए ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिल सके।
नवविवाहित दिव्यांग का सम्मान
हाल ही में विवाह बंधन में बंधे दिव्यांग नंदकिशोर का संस्थान के सदस्यों द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया, जिससे बैठक का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।
ये रहे उपस्थित
बैठक में संस्थान अध्यक्ष पृथ्वीराज, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, शोएब लंगा, रमेश काला, राकेश जांगिड़, पूजा कुमारी, बाबूलाल शर्मा, वसीम खान, प्रदीप राठौड़, नंदकिशोर टेलर, मुकेश कुमार, रिछपाल, राकेश शर्मा, शुभीता खातून, विकास कुमार, सुशील पूनिया तथा संगीता सहित अनेक दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में दिव्यांगजनों के अधिकारों, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सामाजिक सहयोग को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


