इंसानियत एकता सेवा समिति करती है। इंसानियत की सेवा।*करामत खान अदिब
इंसानियत एकता सेवा समिति करती है। इंसानियत की सेवा।*करामत खान अदिब
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति, चूरू जिले की रजिस्टर्ड संस्था है। जो कि चूरू सहित सम्पूर्ण शेखावाटी क्षेत्र में पिछले छ: वर्षों से लगातार सामाजिक सरोकार में अपना अहम और नुमायां किरदार अदा कर रही है। जैसे ज़रूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाना, दवाइयां फराहम करवाना, ज़रूरतमंद बच्चियों की शादी में इमदाद करना, सख्त ज़रूरतमंद लोगों के मकान तामीर में इमदाद करना, ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाना, कॉम्पिटिशन एग्जाम देने के लिए चूरू आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था करना, सर्दी के मौसम में असहाय व ज़रूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र व रज़ाई वितरित करना, साथ ही पूरी सर्दी में रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान संचालित कर जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित करना, गर्मी के मौसम में आमजन के लिए शहर में प्याऊ स्थापित करना तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पानी का इंतेज़ाम करना, बारिश के मौसम में पौधरोपण करना, मेडिकल कैम्प व ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करना, सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंटेड बेंच स्थापित करना। उपरोक्त कार्यों के अलावा दीगर नेक काम अंजाम देकर सामाजिक सरोकार में समिति अपनी बेहतरीन भूमिका निभा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


