संगठन सृजन अभियान में प्रशिक्षण लेने, जिलाध्यक्ष मेघवाल नई दिल्ली पहुंचे
संगठन सृजन अभियान में प्रशिक्षण लेने, जिलाध्यक्ष मेघवाल नई दिल्ली पहुंचे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिलाध्यक्ष दिल्ली में ट्रेनिंग लेने पहुंचे । चूरू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज मंगलवार को नई दिल्ली इंदिरा गांधी भवन एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ पहुंचे । चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओर लोक सभा में नेता प्रतीपक्ष राहुल गांधी से संवाद करेंगे और सुझाव देगे ।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रदेश संगठन प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशः कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहेंगे । प्रशिक्षण के प्रमुख मुद्दों, जैसे संगठन की मजबूती, नेतृत्व कौशल, संगठन संचालन, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करना, चुनावी रणनीति, समावेशी प्रतिनिधित्व और पार्टी की अनुशासनात्मक संरचना पर फोकस रहेगा ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


