[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए समुचित निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए समुचित निर्देश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए समुचित निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि विभागीय योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करवाएं।

जिले में फार्म पौण्ड एवं तारबन्दी योजना सहित फ्लैगशिप योजनाओं के लक्ष्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना बनाकर काम करें, जिससे जिले की रैकिंग में सुधार हो सके। प्रत्येक ब्लॉकवार तथा कृषि पर्यवेक्षक वार योजनाओं की क्रियान्विति की मॉनीटरिंग की जाए तथा अपेक्षित प्रगति लाएं।

उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि कृषक गोष्ठियों एवं प्रशिक्षणों द्वारा कृषकों को मृदा में ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाने हेतु सुपर कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट खाद, हरी खाद एवं गोबर की खाद के उपयोग के बारे में जागरूक करें। इसी के साथ किसानों व पशुपालकों को सुपर कम्पोस्ट इकाई एवं वर्मी कम्पोस्ट इकाई बनाने हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जिले की लगभग समस्त क्षेत्र की मृदा में जिंक व फेरस जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पाई गई है। इसलिए कृषकों को अपने खेत की मृदा की जांच मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में करवाकर प्राप्त सॉयल हैल्थ कार्ड में दिए गए सुझाव के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक एवं सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे जिंक सल्फेट एवं फैरस सल्फेट आदि के उपयोग हेतु प्रशिक्षण दिया जाए।

कृषि (विस्तार) संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द्र ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति तथा विभागीय कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस दौरान उद्यानिकी उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी, सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा, कविता सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles