नंगली सलेदी सिंह में गौ सेवा भागवत कथा का भव्य समापन: हवन-यज्ञ में यजमानों ने दी आहुतियां, विशाल भंडारे का आयोजन
नंगली सलेदी सिंह में गौ सेवा भागवत कथा का भव्य समापन: हवन-यज्ञ में यजमानों ने दी आहुतियां, विशाल भंडारे का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह स्थित गोपीनाथ केशव गोशाला में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित भागवत कथा का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर पंडित सज्जन शास्त्री के सान्निध्य में हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजन में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें अनेक मुख्य यजमानों ने श्रद्धा भाव से आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मुख्य यजमानों में गणपत सिंह तंवर, प्रकाश तंवर, राधे केजरीवाल, हिमांशी देवी, योगेन्द्र सिंह शेखावत, मीनल कंवर, समुद्र सिंह, वंदना कंवर, रणजीत सिंह, गुमान कंवर, अमर सिंह, रतन कंवर, गजानंद कुमावत, विमला देवी, बबलू गुर्जर (पंचायत समिति सदस्य), मंजू गुर्जर, मनोज सिंह, मधु कंवर, रामप्रसाद यादव, माया देवी, भूपेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश कंवर, नंदलाल शर्मा और विमला देवी शामिल रहे।
पंडित रमेश काका, पंडित प्रवीन शर्मा एवं पंडित रमेश शर्मा मंडाणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी यजमानों को यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं।
इस अवसर पर पंडित सज्जन शास्त्री ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा मांगलिक कार्यों में भगवान के आह्वान और देव कृपा की प्राप्ति होती है। यज्ञ के माध्यम से साधकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। भागवत कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने गौ सेवा, धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हजारी सिंह भगत, सूरजमल मोदी बजावा, दिलीप मोदी, श्रवणी देवी, गोपाल मोदी, गायत्री मोदी, अशोक मोदी, मीरा मोदी, नंदलाल अग्रवाल, सुशीला देवी, परशुराम अग्रवाल, कविता देवी, अशोक शाहा, नोमिता शाहा, गंगा देवी, सुरेश जेहानी, हर्षा देवी, रूपेंद्र सिंह शेखावत, हनुमान सिंह नगली, दुर्गा प्रसाद केजरीवाल, राधे केजरीवाल, कुलदीप शर्मा, दीवान सिंह यादव, फतेह सिंह शेखावत, कुलदीप सिंह, मयंक केडिया, सलोनी, दीपका कंवर, राम सिंह खटाना, सज्जन योगी, बबलू सिंह, मोहन यादव, अंशुमन सिंह, देवराज और टीकम राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


