जसरापुर में राजेश पायलट को किया याद : जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, गौ सेवा का आयोजन
जसरापुर में राजेश पायलट को किया याद : जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, गौ सेवा का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव स्थित केशव गोशाला परिसर में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.राजेश पायलट की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवाभाव को स्मरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुन्नीलाल चनेजा एवं झंडू राम गुर्जर ने राजेश पायलट के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पायलट सादगी, ईमानदारी और जनसरोकारों से जुड़े नेता थे, जिन्होंने हमेशा आमजन की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया। वक्ताओं ने बताया कि उनका जीवन युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर प्रवीण भोजगाड़िया ने कहा कि राजेश पायलट ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने गौ सेवा करते हुए गो माता को गुड़, दलिया एवं हरा चारा खिलाया। श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ गौ सेवा कर उपस्थित जनों ने सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।इस अवसर पर अशोक चनेजा, सोनू बजाड़, सतपाल छावड़ी, प्रकाश गुर्जर, राजेंद्र महेरिया, रामकुमार सिराधना, लाला, सुरेश भांडोरिया, भगत पोसवाल, संदीप चौहान, कपिल धांनिया, जीतू राजपूत, सिंटी राजपूत, मोहनलाल महरिया सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजेश पायलट के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

