झुंझुनूं में पुलिस ने बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया:सड़क तक हो रखा था स्थाई कब्जा; बोले- फुटपाथ घेरे तो जुर्माना वसूलेंगे
झुंझुनूं में पुलिस ने बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया:सड़क तक हो रखा था स्थाई कब्जा; बोले- फुटपाथ घेरे तो जुर्माना वसूलेंगे
झुंझुनूं : झुंझुनूं के मुख्य रास्तों को जाम मुक्त करने के ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उतरकर कार्रवाई शुरू की। ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने बताया कि कार्रवाई की शुरुआत गांधी चौक से की गई। इसके बाद दस्ता बस स्टैंड, एक नंबर रोड और मंडावा रोड जैसे व्यस्ततम इलाकों में पहुंचा। बस स्टैंड के पास सड़क घेरे खड़ी रेहड़ियों और अस्थाई थड़ियों को पीछे करवाया गया।
पार्किंग जोन बनाएंगे
अधिकारियों के अनुसार शहर में सरकारी और निजी जमीनों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही कई जगहों पर व्यवस्थित पार्किंग जोन बनाए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ियां न खड़ी करनी पड़ें। TI राधेश्याम ने कहा कि हमारा लक्ष्य झुंझुनूं को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाना है। अपना सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखें। फुटपाथ ग्राहकों के चलने के लिए हैं, सामान सजाने के लिए नहीं।
जुर्माना वसूलने की चेतावनी
TI राधेश्याम ने कहा कि सड़कों पर वाहन खड़े कर जाम की स्थिति पैदा न करें, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे ग्राहक सड़क पर खड़े होने को मजबूर होते हैं। इससे न केवल दुर्घटना का अंदेशा रहता है, बल्कि आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित होता है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दोबारा फुटपाथ घेरे गए, तो भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
देखें मौके की तस्वीरें…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


