उदयपुरवाटी रेंजर के खिलाफ डीएफओ को ज्ञापन सौंपा:बोले- विवादित जमीन पर कोर्ट स्टे के बावजूद निर्माण किया
उदयपुरवाटी रेंजर के खिलाफ डीएफओ को ज्ञापन सौंपा:बोले- विवादित जमीन पर कोर्ट स्टे के बावजूद निर्माण किया
उदयपुरवाटी : नीमका जोहड़ा के ग्रामीणों ने उदयपुरवाटी रेंजर के खिलाफ जिला वन अधिकारी (डीएफओ) झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रेंजर ने न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद एक विवादित जमीन पर कार्रवाई की है। ज्ञापन में बताया गया है कि गोपालजी मंदिर नीमकाजोहड़ा की खातेदारी में रही कुछ जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस विवादित जमीन को सरकार की रिसीवरी में लिया गया है और इस पर कोर्ट का स्टे आदेश लागू है।
मंदिर के पत्थरों का इस्तेमाल किया
पुजारी रामजीदास के मुताबिक, वन विभाग ने हाल ही में इस जमीन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई की थी। अब उन पर आरोप है कि विभाग न्यायालय के रोक के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा है। मंदिर द्वारा डलवाए गए पत्थरों का भी कथित तौर पर इस निर्माण में उपयोग किया जा रहा है।
पुजारी रामजीदास वैष्णव के साथ ज्ञापन सौंपने वालों में स्वामी समाज जिला कार्यकारिणी संयोजक प्रवीण स्वामी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष आशुतोष स्वामी, सह जिलाध्यक्ष मनीष स्वामी, संजय स्वामी, कमल स्वामी, हरीश स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, रवि स्वामी, विश्वनाथ स्वामी चिड़ावा, रामदास स्वामी उदयपुरवाटी, सुरेंद्र स्वामी झुंझुनू, जुगल स्वामी, ऋतु प्रवीण छावसरी, हिमांशु वैष्णव और पवन वैष्णव सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


