सांखू गांव में सुभाष जाखड़ की स्मृति में रक्तदान शिविर
प्रथम पुण्यतिथि पर 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह, युवाओं ने दिखाई उत्साह
लक्ष्मणगढ़ : उपखंड क्षेत्र के ग्राम सांखू में स्वर्गीय सुभाष जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निज निवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में श्री कल्याण अस्पताल सीकर एवं गुरु कृपा अस्पताल सीकर की प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीमों ने पूर्ण सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के साथ रक्त संग्रह किया। निर्धारित 100 यूनिट लक्ष्य के मुकाबले युवाओं ने उत्साहपूर्वक अधिक रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सुभाष जाखड़ के पिता एवं भूतपूर्व सैनिक श्रवण कुमार जाखड़ द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
शिविर में वृक्षमित्र श्रवण कुमार (सेवानिवृत्त व्याख्याता), प्रशासनिक अधिकारी भंवर सिंह, ताराचंद जाखड़, रामकुमार, मदन, मोहन, ज्ञानचंद, सुमेर सिंह, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, राधाकिशन, महेश जांगिड़, घनश्याम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा व जागरूकता का संदेश देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


